ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। डीएम मेधा रूपम ने बताया कि पूर्व में इस तारीख को वैकल्पिक अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन अब सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 में शामिल नहीं होगा। आज सभी सरकारी, निजी स्कूलों के साथ सभी संस्थान बंद रहेंगे। ब्यूरो