नोएडा (संवाद)। वाराणसी में आयोजित अंडर-15 राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सोरखा कुश्ती अखाड़े की पहलवान वैष्णवी ने 66 किलोग्राम भारवर्ग (फ्री-स्टाइल) में रजत पदक जीता। वैष्णवी की इस उपलब्धि पर परिवार और अखाड़े में खुशी का माहौल है। कोच इंद्रजीत पहलवान सहित प्रशिक्षकों और साथियों ने वैष्णवी को बधाई दी।