ग्रेटर नोएडा (संवाद)। टीकाकरण केवल शिशुओं के लिए ही नहीं बल्कि वयस्कों के स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है। इसी संदेश को पहुंचाने के लिए जिम्स ने ‘सभी के लिए टीकाकरण’ विषय पर आधारित वैश्विक अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया।जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि टीकाकरण किसी भी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। टीकाकरण कराना स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है।