फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूलों में चलेगा टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। जिले में डिप्थीरिया और टिटनेस से बचाव के लिए 20 से 30 अप्रैल तक स्कूल-आधारित टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कक्षा 1 के बच्चों को डीपीटी-2 बूस्टर, कक्षा 4-5 को टीडी-10 और कक्षा 10-11 के विद्यार्थियों को टीडी-16 का टीका लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सिरोहा ने बताया कि अभियान सरकारी और निजी स्कूलों में चरणबद्ध तरीके से संचालित होगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूल पहुंचकर टीकाकरण सुनिश्चित करेंगी। अधिकारियों के अनुसार टीका पूरी तरह सुरक्षित और निशुल्क है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को निर्धारित तिथियों पर स्कूल भेजकर अभियान को सफल बनाएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें