फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समिति ने बांटा 450 लीटर शरबत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समिति की ओर से रविवार को रामपुर गोलचक्कर के पास शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी के बीच समिति के सदस्यों ने करीब 450 लीटर शरबत राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को वितरित किया। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत पीकर गर्मी से राहत महसूस की। समिति के अध्यक्ष जेपीएस रावत और महासचिव राजू सनवाल ने बताया कि संस्था हर वर्ष गर्मी के मौसम में जनसेवा के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा समिति की प्राथमिकता है और सदस्य निस्वार्थ भाव से इसमें योगदान देते हैं। कार्यक्रम में जनेन्द्र रावत, ललित पडलिया, सुबोध नेगी, तारा दत्त शर्मा, बच्ची राम रतूड़ी, कृष्ण कुमार पंत, चंद्रा नौटियाल, जीसी भट्ट, अशोक उपाध्याय, सत्येन्द्र नेगी, दिनेश पंवार, प्रभाकर शाही, संतोष शाह, दिलीप नेगी, ओपी ध्यानी, एमएस बिष्ट और दिनेश बिष्ट सहित अनेक सदस्यों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें