फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिना सलाह एंटीबायोटिक का इस्तेमाल पड़ सकता है भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है। यह जानकारी सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई की माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. सुमी नंदवानी ने विश्व एएमआर (एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस) जागरूकता सप्ताह के तहत बुधवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में दी। इसमें कर्मचारियों, मरीजों और उनके परिजनों ने भाग लिया। इस दौरान सभी ने एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर ही करने का संकल्प लिया। उन्होंने डॉक्टर की सलाह और निगरानी में ही इन दवाओं का उपयोग करने की बात कही। कार्यक्रम की शुरुआत विभाग के रेजिडेंट डॉक्टरों और कर्मचारियों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति से की। इस दौरान संस्थान के निदेशक प्रो. जेडी रावत और प्रो. डीके सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें