फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हापुड़-पिलखुवा के ध्यानार्थ<bha>--</bha>- होटल में मेहमानों की अश्लील वीडियो बनाकर करते थे उगाही

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिम कार्ड देने वाले समेत होटल के तीन कर्मचारी गिरफ्तार, होटल सील किया
विज्ञापन


- अभी तक तीन लोगों की अश्लील वीडियो बनाने की बात आ चुकी है सामने

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। द्वारका स्थित ओयो होटल दी ग्रेट इन में मेहमानों की अश्लील वीडियो बनाकर उनसे उगाही करने के मामले जिला साइबर थाना पुलिस ने होटल के तीन कर्मचारियों सहित इन्हें हापुड़ की सिम बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। फर्जी आईडी से ली गई इन सिमों से आरोपी इंस्टाग्राम पर वीडियो को पीडि़त को भेजकर ब्लैकमेल करते थे। आरोपियों ने अब तक तीन मेहमानों की अश्लील वीडियो बनाने की बात स्वीकार की है।
पुलिस ने आरोपियों के मोबाइलों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है, ताकि ये पता लग सके कि आरोपी अभी तक कितने लोगों की अश्लील वीडियो बना चुके हैं। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एम.हर्षवर्धन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहल्ला सर्वोदया नगर, पीएस पिलखुवा जिला हापुड़ यूपी निवासी विजय कुमार(22), मोहल्ला, चांदनी मंदिर सर्वोदय नगर, थाना पिलखुवा, जिला हापुड़ यूपी निवासी अंकुर(29), मोहल्ला अन्यू आर्या नगर थाना पिलखुवा, जिला हापुड़ यूपी निवासी दिनेश(24) और आरोपियों को फर्जी आईडी पर सिम देने वाले गांव कास्टला कासमाबाद हापुड़ यूपी निवासी दीपक कुमार(20) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दरअसल द्वारका साइबर थाना पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि वह महिला दोस्त के साथ होटल में गया था। उसे व उसकी दोस्त को 19 जनवरी को अज्ञात इंस्टाग्राम आईडी से उनका अश्लील वीडियो मिला। आरोपियों ने पांच लाख रुपये नहीं देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। मामला दर्ज कर साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगदीश कुमार व इंस्पेक्टर सुधीर कुमार की देखरेख में एसआई साहिल, एएसआई मुकेश व हवलदार प्रवीण की टीम ने जांच शुरू की। इसके बाद पिलुखवा, हापुड़ यूपी निवासी विजय कुमार के घर दबिश देकर पकड़ लिया। इससे पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन


-

फार्मासिस्ट रह चुका है विजय

विजय पेशे से फार्मासिस्ट था। हालांकि 2022 में उसने होटल में नौकरी कर ली। इसके बाद उसने अपने साथी अंकुर व दिनेश को भी होटल में नौकरी दिलवा दी। तनख्वाह पर्याप्त न होने पर विजय व अन्य अधिक पैसे कमाने के लिए यह गलत काम करने लगे। पूछताछ के आरोपियों ने बताया कि होटल के कमरों में लड़की के दीवार बनी हुई है। लकड़ी की प्लाई में बिजली के बटन के पास छेद होता था। उससे ये अपने मोबाइल से वीडियो बना लेते थे। विजय ने अगस्त, 22 में नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद अंकुर व दिनेश ने वीडियो बनाना जारी रखा। पुलिस ने आरोपियों से पांच मोबाइल फोन, होटल के डीवीआर की हार्डडिस्क, जिओ के 54 सिमकार्ड और बॉयोमेट्रिक मशीन बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें