फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी क्रेडिट कार्ड बनवाकर करते थे ठगी, महिला समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक से साढ़े चार लाख रुपये ठगने का आरोप, चार मोबाइल व कागजात बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिला साइबर थाना पुलिस ने फर्जी क्रेडिट कार्ड बनवाकर खरीदारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर युवती समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अशोक विहार निवासी नवीन के क्रेडिट कार्ड से 4.50 लाख रुपये की खरीदारी की थी। आरोपियों की पहचान गिरोह सरगना अरुण कुमार (24), सीमा (26), अनुज जिंदल (36), अर्जुन चौधरी (25) और अमित चौधरी (44) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल में कई कागजात बरामद किए हैं।
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त जितेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि 19 सितंबर 2022 को नवीन कुमार (42) ने क्रेडिट कार्ड से 4.50 लाख रुपये ठगने की शिकायत साइबर थाना पुलिस से की थी। क्रेडिट कार्ड उसके पास ही मौजूद था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। सबसे पहले उन खातों की जांच की गई जिनमें रुपये आए थे। ठगी की रकम को आरोपियों ने ग्रॉसरी खरीदने में इस्तेमाल किया था। सारा सामान एक मॉल से खरीदकर दो अलग-अलग कंपनियों में भेजा गया। दोनों कंपनियां अनुज जिंदल के नाम पर पंजीकृत थीं। पुलिस कृष्णा नगर पहुंची और आरोपी को दबोच लिया। आरोपी ने बताया कि उसने नौ हजार रुपये रखने के बाद सारी रकम वापस कर दी थी। उसे क्रेडिट कार्ड भतीजे अर्जुन ने दिया था। इन लोगों ने खरीदारी करने के बदले ली गई रकम में नौ फीसदी 41 हजार रुपये रखकर बाकी रकम अरुण कुमार को दी थी। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलग-अलग जगह से दबोच लिया। अरुण ने बताया कि वह कई बैंकों के लिए क्रेडिट कार्ड के इच्छुक लोगों को कॉल करता है। उसने निजी बैंक में काम करने वाली सीमा से मिलकर नवीन का नकली क्रेडिट कार्ड बना लिया। इसके लिए उसने सीमा को एक लाख रुपये कमीशन दिया। बदले में सीमा ने क्रेडिट कार्ड बनवाने के अलावा पीड़ित का मोबाइल नंबर अलर्ट से हटाकर आरोपी का नंबर डाल दिया। इसकी वजह से आरोपी ने फर्जी क्रेडिट कार्ड से आसानी से खरीदारी कर ली। पुलिस ने बाद में सीमा को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें