फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खुद को बचाने के लिए हेयरपिन, पेन, हेयरक्लिप का भी करें इस्तेमाल

विज्ञापन
कासिमाबाद के ओम साईं पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता कार्यक्रम में मानव पिरामिड
विज्ञापन
गाजीपुर। मुसीबत की स्थिति में घबराये नहीं बल्कि उसका डटकर सामना करने के साथ माकूल जवाब दें। कोई हमला करे तो डरें नहीं, आत्मविश्वास बनाए रखें। उसके शरीर के कमजोर हिस्से पर किक या पंच जड़ें। यही नहीं, बालिकाएं अपने हेयरपिन, पेन, हेयरक्लिप के सहारे भी अपने आप को हमलावर की गिरफ्त से बचा सकती हैं। ये टिप्स कासिमाबाद ओम साईं पब्लिक स्कूल में शनिवार को अमर उजाला फांउडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने दिया।ताइक्वांडो प्रशिक्षक सुशील कुमार गुप्ता ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाया। छात्राओं को सबसे पहले सेल्फ डिफेंस के बारे में बताने के साथ ही उनको वार्म-अप कराया। इसके बाद प्रशिक्षक ने छात्राओं को पंच, किक, अटैक और डिफेंस आदि के तरीकों का प्रदर्शन कर दुश्मन पर काबू पाने के गुर सिखाया। विद्यालय के प्रबंधक विनय कुमार सिंह ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए उच्च मनोबल से हमेशा तत्पर रहने की आवश्यकता है। महिलाओं के प्रति पुरुषों को अपनी सोच बदलनी होगी। आज महिलाएं कंधे से कंधा मिला कर चल रहीं हैं। जब पुरुषों की सोच बदलेगी तो नारी को भी अधिकार मिलेंगे।नारी पुरुषों के मुकाबले में अधिक मजबूत हैं। अध्यापक सत्येन्द्र कुमार सिंह, मनोज सिंह, दिवाकर सिंह, राम बाबू सिंह, शिमला पाल, अनुराधा विश्वकर्मा, रिशु यादव, मोनिका, शिवधनी राम, सुदामा प्रजापति ने विद्यालयों की 280 छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के बारे में बताया। ताइक्वांडो प्रशिक्षक सुशील कुमार गुप्ता ने छात्राओं को पंच, किक, अटैक और डिफेंस आदि के तरीकों का प्रदर्शन कर दुश्मन पर काबू पाने के गुर सिखाया। लाठी, डंडा, चाकू आदि हथियारों के वार से बचने के तरीके भी बताए। साथ ही आपात स्थिति में चाॅबी, हेयरपिन, पेन, हेयरक्लिप को हथियार के रूप में प्रयोग करने की जानकारी दी। टीम के सदस्यों ने बेटियों को दुश्मन पर काबू पाने की आसान तकनीक बताई। संचालन प्रशांत सिंह उर्फ साधू और धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य विनीत कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें