फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूपीएससी जागरूकता सेमिनार आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-3 स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की ओर से नेक्ट आईएएस के सहयोग से यूपीएससी जागरूकता एवं प्रेरणात्मक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्षा की प्रक्रिया, तैयारी की रणनीति एवं करियर संभावनाओं के बारे में मार्गदर्शन देना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आईएएस आयुष कुमार और हेड-ह्यूमन रिसोर्स नीरज सिंह ने विद्यार्थियों को परीक्षा के विभिन्न चरणों, अध्ययन पद्धति, समय प्रबंधन और समसामयिक विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक डॉ. मयंक गर्ग, डीन-एकेडमिक्स डॉ. विष्णु शर्मा, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट की निदेशक कात्यायनी शुक्ला और सीएसई विभागाध्यक्ष डॉ. जया सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें