पबजी से प्यार में पड़कर चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को फिल्म में लेने पर बवाल हो गया है। हाल ही में फिल्म निर्देशक अमित जानी ने सीमा और सचिन की लव स्टोरी पर कराची टू नोएडा फिल्म बनाने का एलान किया था। जिसके बाद सपा पूर्व प्रवक्ता अभिषेक सोम सीमा हैदर और अमित जानी को पाकिस्तान जाने की सलाह देते हुए उनके लिए फ्लाइट बुक कराई है।
अभिषेक सोम ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर पोस्ट भी किया है। अभिषेक ने कहा कि अमित जानी पाकिस्तान चले जायें और अपनी हीरोइन को भी साथ ले जाएं। अंजू पहले से वहां है, उधर ही रहे और वहीं फिल्में बनाएं। अमित जानी को अभिषेक ने भाजपा और आरएसएस का एजेंट बताया है। उन्होंने कहा कि अफसोस की 12 साल तक सपा ने एक आस्तीन के सांप को दूध पिलाकर पाला। भाजपा इस तरह की फिल्मो को राजस्थान और देश के आम चुनावों से पहले बनवाकर देश मे हिन्दू मुस्लिम भावना भड़काकर सत्ता पाना चाहती है। उन्होंने कहा कि अमित जानी की फिल्मो को भाजपा के दफ्तर से फंडिंग हो रही है।
इस पर अमित जानी ने कहा कि फिल्म के सेट पर तोड़फोड़ करने की धमकी देने वाला सपा नेता अब हमें पाकिस्तान जाने की सलाह दे रहा है। सीमा हैदर और अमित जानी नाम से मुंबई से कराची के दो फ्लाइट के टिकट भेज रहा है। धमकी के बाद कार्रवाई ना होने से हौसले इतने बुलंद हो गए है कि अब मेरा और सीमा हैदर का पाकिस्तान का हवाई टिकट बुक कर दिया। ऐसे लोगो को पकड़कर जेल मे डाल देना चाहिए।