फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली-पानी की आपूर्ति बाधित होने पर हंगामा, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

बिजली-पानी की आपूर्ति बाधित होने पर हंगामा, लगाया जाम

-ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी-2 की गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी-2 की गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी के निवासियों ने बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित होने पर रविवार को प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने सोसाइटी के बाहर रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने निवासियों को शांत कर जाम खुलवाया। निवासियों का आरोप है कि पिछले तीन दिन से सोसाइटी में पानी व बिजली की आपूर्ति बाधित है, लेकिन बिल्डर सुनवाई नहीं कर रहा है। देर शाम पानी की आपूर्ति शुरू होने के बाद निवासियों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

निवासियों ने बताया, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पानी की आपूर्ति कर रहा है, लेकिन पाइप का आकार कम होने से आपूर्ति बाधित हो रही है। रविवार सुबह पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद हो गई। निवासियों ने इसकी शिकायत की, लेकिन बिल्डर ने सुनवाई नहीं की। टैंकर से भी पानी नहीं मंगवाया गया। इस पर निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। दोपहर में निवासियों ने फ्लैटों से बाहर निकलकर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। उसके बाद भी जब बिल्डर ने सुनवाई नहीं की तो फिर निवासियों ने सोसाइटी के बाहर सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने निवासियों को समझाकर जाम खुलवाया। निवासी धरने पर बैठे रहे। निवासियों ने बताया कि शाम को पांच बजे बिल्डर ने पानी के टैंकर मंगवाए। उसके बाद शाम सात बजे आपूर्ति शुरू हो सकी। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर लोगों को परेशान कर रहा है। तीन दिन से बिजली की आपूर्ति भी बाधित है। फॉल्ट ठीक नहीं किया जा रहा है। जनरेटर की महंगी बिजली का प्रयोग करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें