फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सूप में मकड़ी निकलने पर मॉल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सूप में मकड़ी निकलने पर मॉल में हंगामा
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित ओमेक्स मॉल के रेस्तरां में सूप में मकड़ी निकलने पर हंगामा मच गया। परिवार की महिला ने सूप के सेवन से पति और बेटी की तबीयत खराब होने की शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई। सिल्वर सिटी टू सोसाइटी निवासी अरविंद मौर्य पत्नी और बच्चों के साथ रविवार रात ओमेक्स मॉल में गए थे। इस दौरान अरविंद परिवार समेत रेस्तरां में खाना खाने लगे। यहां पर सूप का सेवन करने के बाद परिवार को पता लगा कि सूप में मकड़ी है। इस पर परिवार में हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी। महिला का कहना है कि मौके पर पहुंची पुलिस रेस्तरां संचालक के माफी मांगने पर मामला निपटाने की बात कर रही थी। जबकि सूप के सेवन से उनके पति और बेटी की तबीयत खराब हो रही थी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें