फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूपीपीसीएल के चेयरमैन ने किया तीन जेई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीपीसीएल के चेयरमैन ने किया तीन जेई निलंबित
विज्ञापन

विभागीय कार्याें के मामले में शिथिलता बरतने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के चेयरमैन एम. देवराज ने मंगलवार सुबह सेक्टर-38 स्थित गेस्ट हाउस में अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान कार्य में लापरवाही बरतने पर उन्होंने तीन जूनियर इंजीनियरों (जेई) को निलंबित कर दिया। तीनों ग्रामीण क्षेत्र में तैनात थे। इसके अलावा उन्होंने अन्य अभियंताओं को उपभोक्ताओं से जुड़े मामले सहित विभागीय कार्यों में शिथिलता बरतने पर कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में दादरी क्षेत्र के बिसनौली गांव के उपकेंद्र पर तैनात जेई संतोष कुमार, ग्रेनो क्षेत्र के उपकेंद्र पर तैनात जेई ललित कुमार और जेवर क्षेत्र के उपकेंद्र पर तैनात जेई महेश कुमार को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। तीनों उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान नहीं कर रहे थे। राजस्व वसूली के कार्यों में भी इसकी लापरवाही सामने आई। चेयरमैन ने कहा कि दो सप्ताह में सभी अभियंता अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर लें। जिले के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मुहैया कराने के साथ उपभोक्ताओं की समस्याओं का भी त्वरित समाधान करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें