फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-150 में क्रिकेट स्टेडियम को यूपीसीए ने दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-150 में क्रिकेट स्टेडियम को यूपीसीए ने दी मंजूरी
विज्ञापन

करीब 40 हजार क्षमता वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का होगा निर्माण

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-150 में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाने पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने सहमति दे दी है। सेक्टर-150 के समीप इस क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। इसके निर्माण कार्य पूरे होने के बाद यहां भविष्य में आईपीएल जैसे मैचों का भी आयोजन संभव हो सकेगा। लोटस ग्रीन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से अनुमति मांगी थी।
क्रिकेट स्टेडियम के अगले तीन साल में तैयार करने की रणनीति पर काम को आगे बढ़ाया जाएगा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने स्टेडियम निर्माण के लिए टाटा, गोदरेज, बिरला और अन्य डेवलपर्स को हरी झंडी दे दी है। डेवलपर्स कंसोरियम ने सेक्टर-150 में क्रिकेट स्टेडियम बनाने से संबंधित अगला प्रपोजल भी सबमिट कर दिया है। कानपुर, लखनऊ और वाराणसी के बाद यह चौथा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम होगा। जहां करीब 40 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। मुख्य कंपनी लोटस ग्रीन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम में एंट्रेंस लॉबी, वीआईपी लांज, ऑनर लांज, स्पांसर लांज, आईसीसी फैसलिटी, गैलरी लांज, मैच रेफरी व अंपायर रूम, टीम डाइनिंग एरिया, पेंट्री, खिलाड़ियों के लिए जिम, ड्रेसिंग रूम, वीआईपी एंट्री गेट, ट्रॉफी डिस्पले एरिया, कांफ्रेंस हॉल, प्रशासनिक कार्यालय, स्टोर, फर्नीचर, इलेक्टि्रकल, ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, पार्किंग, चेंज रूम, लॉकर रूम, मल्टीपरपज हॉल, टिकट काउंटर, एंटी करप्शन रूम कॉरपोरेट बॉक्स समेत समेत अन्य सुविधाएं मौजूद होगी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य केएल तेजवानी ने बताया कि क्रिकेट के लिए यह स्टेडियम सुनहरा अवसर लेकर आएगा। यहां के स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। यहां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को खेलते देख कर शहर के युवाओं में भी खेल का क्रेज व खेल के प्रति आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें