फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूपी महिला टीम ने जीती एसएफसी क्रिकेट लीग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। कासना स्थित गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में चल रही पांच मैचों की सीरीज एसएफसी क्रिकेट लीग में उत्तर प्रदेश महिला टीम ने तमिलनाडु महिला टीम को 5-0 से पराजित कर सीरीज पर कब्जा किया। अंतिम मैच में भी यूपी ने तमिलनाडु को 111 रन से हराया। 101 रन बनाने वाली काकुन को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर के मुकाबले में तीन विकेट पर 218 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमिलनाडु की टीम दस विकेट पर 107 रन ही बना सकी। यूपी की ओर से आरोही ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें