फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुनवाई में नहीं आ रहे सात बिल्डरों को यूपी रेरा ने भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनवाई में नहीं आ रहे सात बिल्डरों को यूपी रेरा ने भेजा नोटिस
विज्ञापन

- कहा-अगली सुनवाई में भी गायब रहे तो होगी एकपक्षीय सुनवाई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपीरेरा) ने सुनवाई में नहीं आने वाले सात बिल्डरों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है। अगली सुनवाई पर बिल्डर नहीं पहुंचे तो फिर खरीदार की शिकायत पर एकपक्षीय आदेश जारी कर दिया जाएगा। बिल्डरों के सुनवाई पर नहीं आने के कारण खरीदारों की शिकायतों का समय पर निस्तारण नहीं हो रहा है। यूपी रेरा की ओर से समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर सुनवाई पर आने के लिए कहा गया है। अधिकारियों ने बताया कि खरीदारों की शिकायतों पर ऑनलाइन सुनवाई जारी है। ऑनलाइन सुनवाई में नहीं आने वाले सात बिल्डरों को चिह्नित किया गया है। इनमें गौतमबुद्ध नगर के हॉट शॉट डेवलपर्स, वोकेशनल एजुकेशन फाउंडेशन, एटीएस ड्रीमजोन, एटीएस रियल्टी, अजनारा रियलटेक व आईवीआर प्राइम डेवलपर्स और गाजियाबाद के अंसल हाउसिंग बिल्डर शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि हॉटशॉट डेवलपर्स की अगली सुनवाई दो जून को होगी। इसी तरह अंसल हाउसिंग की 8 जून, वोकेशनल एजुकेशन फाउंडेशन की 9 जून, आईवीआर प्राइम डेवलपर्स की 22 जून और अन्य बिल्डर की सुनवाई 30 जून को होगी। चेतावनी दी है कि अगर बिल्डर इन तिथि पर ऑनलाइन सुनवाई में नहीं आई तो फिर उनके खिलाफ एकपक्षीय आदेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें