फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 28 जुलाई को होगी यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा, 383 परीक्षार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार कुल 383 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि हाईस्कूल के 102 और इंटरमीडिएट के 281 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्र सेक्टर-12 स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को बनाया गया है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में और बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार कराई जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के कंपार्टमेंट परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र के साथ समय से केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें