नई दिल्ली। उत्तरी रेलवे ने आनंद विहार से भागलपुर तक अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04428 आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर के बीच चलेगी और मार्ग में गाजियाबाद, अलीगढ़, टुंडला, एटा, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, पटना, बरहिया, लखीसराय, जमालपुर, सुल्तानगंज, कियूल, कजरा, अभयपुर, बरकुंठपुर आदि स्टेशन शामिल होंगे। ब्यूरो