फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पटेल की 150वीं जयंती पर होगा यूनिटी मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बुधवार को बताया कि लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती मनाने के लिए भव्य तैयारियां की जा रही हैं। उनका जन्म 31 अक्तूबर 1875 को हुआ था। उन्होंने बिखरे हुए भारत को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का स्वरूप दिया था। जयंती के अवसर पर पूरे देश में यूनिटी मार्च निकाले जाएंगे। दक्षिण दिल्ली संसदीय क्षेत्र में भी मार्च निकाला जाएगा। अभियान के अंतर्गत 31 अक्तूबर से 16 नवंबर तक क्षेत्र में जिला स्तर पर पदयात्राएं होंगी जिनमें वे स्वयं भाग लेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर, व्याख्यान, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही, नशामुक्त भारत का संकल्प लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें