नोएडा (संवाद)। सेक्टर-117 स्थित एसजेएस क्रिकेट मैदान में रविवार सुबह सनडे स्पेशल टूर्नामेंट सीजन-10 का लीग मुकाबला खेला गया। मुकाबला युनाइटेड लायंस क्रिकेट क्लब ने 1 विकेट से जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए निराला टाइगर्स 152 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य हासिल करने उतरी लायंस ने 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाकर जीत दर्ज की। लायंस के मिहिर 60 रन बनाकर बेस्ट बैटर बने। वहीं, निराला के उदित तीन विकेट झटक कर बेस्ट बॉलर रहे।