फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 12 ट्रेड यूनियनों के साथ संयुक्त किसान मोर्चा करेगी चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
12 ट्रेड यूनियनों के साथ संयुक्त किसान मोर्चा करेगी चक्का जाम
विज्ञापन

- 16 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल को लेकर जिले में संगठनों की तैयारियां तेज



माई सिटी रिपोर्टर





नोएडा। एक दर्जन ट्रैड यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा 16 फरवरी को चक्का जाम करने जा रही है। संयुक्त किसान मोर्चा के भारतीय किसान परिषद समेत अन्य दो संगठन इस हड़ताल का हिस्सा रहेंगे। अन्य संगठनों को भी इससे जोड़ने की कवायद की जा रही है।



संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि सोमवार को अलग-अलग समय पर बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी। ऑल इंडिया किसान सभा के सचिव हन्नान मोल्ला ने बताया प्रदर्शन देशव्यापी है। कॉर्पोरेट लूट को खत्म करने, कृषि बचाने और भारत को बचाने के ऐतिहासिक संघर्ष को सफल बनाने के लिए 16 फरवरी को सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक जिला बंद रहेगा। सभी कृषि गतिविधियां,मनरेगा कार्यों, ग्रामीण कार्यों को बंद रखा जाएगा। कोई भी किसान, खेत और मजदूर फैक्ट्रियों में काम नहीं करेंगे। सब्जियों, अन्य फसलों की आपूर्ति और खरीद नहीं रहेगी। सामान्य सार्वजनिक और निजी परिवहन सड़कों पर नहीं चलेंगे। किसान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के दौरान आंदोलन में शामिल होंगे। सीटू अध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा बताते हैं कि लगभग 12 ट्रेड यूनियन इसमें भाग लेने जा रही है।
विज्ञापन

भारत बंद में परी चौक से किसान निकालेंगे जुलूस

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर चल रहे आंदोलन में शामिल किसान 16 फरवरी को होने वाले चक्का जाम में जनपद के सभी किसान संगठन के साथ सहयोग करेंगे। सभी संगठन एकत्र होकर ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय तक जुलूस निकालेंगे। वहीं, पंजाब के किसानों के दिल्ली बार्डर पर पहुंचने पर उनको अपना समर्थन देकर आंदोलन में शामिल होंगे। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि 8 फरवरी को किसान सभा एवं अन्य संगठनों के साथ पुलिस कमिश्नर से हुई बातचीत में पुलिस कमिश्नर ने 11 फरवरी तक का समय मांगा था। आश्वासन दिया था कि 11 फरवरी के बाद उच्च स्तरीय बातचीत कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। पुलिस कमिश्नर के आश्वासन को ध्यान में रखते हुए किसान सभा ने 16 तारीख के जुलूस की घोषणा की है। वहीं, रविवार को ग्रेनो प्राधिकरण पर धरना जारी रहा। प्रताप भाटी, फिरेराम भाटी, इंद्र भाटी, अजब सिंह नेताजी, निशांत रावल, मोहित नागर, राजपाल भाटी, अजब सिंह नागर, रन सिंह, मदनलाल भाटी, रीना देवी, तिलक देवी, मुकुल यादव, सुरेश यादव, सुधीर रावल, शांति देवी, गीता देवी, अमित भाटी समेत किसान मौजूद रहे। वहीं, अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान परिषद, जय जवान जय किसान, किसान यूनियन अजगर, किसान एकता, किसान यूनियन पथिक, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी, जनवादी महिला समिति, सीटू, समाजवादी पार्टी के अलावा 16 किसान-मजदूर संगठनों ने समर्थन का ऐलान किया है। अब चक्का जाम के दिन जुलूस में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने के लिए किसानों से अपील की जा रही है।
विज्ञापन

किसान पंचायत में शामिल हुए जिले के किसान
पंजाब के सोनीपत के दिल्ली बार्डर पर किसान महापंचायत में नए भूमि अधिग्रहण कानून को लागू, किसानों को बाजार दर का चार गुना मुआवजा, प्रभावित परिवारों को नौकरी समेत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। गौतमबुद्धनगर से पहुंचने प्रतिनिधि मंडल ने आंदोलन का समर्थन दिया है। गौतमबुद्धनगर से 50 किसानों का प्रतिनिधि मंडल शामिल हुआ। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे संयुर्क्त किसान मोर्चा का संयोजक सुनील फौजी ने बताया कि दिल्ली में सोनीपत बार्डर पर महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत समेत किसान संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए है। 16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें