फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिटेक: फ्लैट खरीदारों को पैसे वापसी के बदले फ्लैट पर कब्जे का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
खरीदारों को पैसे वापसी के बदले फ्लैट पर कब्जे का मौका
विज्ञापन

यूनिटेक के बोर्ड ने किया फैसला, 300 से ज्यादा खरीदारों ने की है अपील

सुशील पांडेय
नोएडा। सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद अब यूनिटेक की परियोजनाओं के काम शुरू होंगे। ऐसे में फ्लैट खरीदारों को यूनिट मिलने की संभावना दिखने लगी है। यही वजह है कि कई फ्लैट खरीदार अब पैसे की वापसी नहीं बल्कि फ्लैट पर कब्जा चाहते हैं। ऐसे में यूनिटेक के बोर्ड ने उनको एक और मौका देने का फैसला किया है।
यूनिटेक मामले में 35 परियोजनाओं का टेंडर फरवरी में निकाला गया था। इनमें से 18 परियोजनाओं में किसी ने भी टेंडर नहीं डाला। दो परियोजनाओं के लिए केवल एक एजेंसी ने टेंडर डाला। नियम के मुताबिक, कम से कम तीन एजेंसियों का टेंडर डालना जरूरी है, लिहाजा दो अन्य टेंडर भी निरस्त हो गए थे। इस तरह से कुल 20 टेंडर निरस्त किए गए। बाकी बचे हुए 15 टेंडरों के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कमेटी और इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड ने तकनीकी और वित्तीय बिड को मंजूरी देते हुए काम देने का प्रस्ताव रखा। इसे मंजूरी के लिए रिटायर्ड जज एएम सप्रे को भेजा गया, वह सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित समिति के प्रमुख हैं।
विज्ञापन

एएम सप्रे ने रिपोर्ट का अध्ययन करते हुए टेंडर को सुप्रीम कोर्ट के पास अनुमति के लिए भेज दिया। यही नहीं, बाद में निकाले गए दूसरे चरण के 34 टेंडर भी फाइनल हो गए थे। इसे भी सुप्रीम कोर्ट के पास भेजा गया था। अब सुप्रीम कोर्ट की ओर से मंजूरी मिल गई है।


-
अब तक 338 ने किया है आवेदन
यूनिटेक के 338 फ्लैट खरीदारों ने अब तक रिफंड के बदले पजेशन की योजना में आवेदन किया है। इसमें 289 ने पहले चरण में और बाद में 49 फ्लैट खरीदारों ने आवेदन किया है। अब यूनिटेक की ओर से कहा गया है कि वह इससे जुड़ी जानकारी ई-मेल के माध्यम से भेजें ताकि इसमें आगे की कार्यवाही संभव हो सके।



रिफंड का कुछ हिस्सा ले चुके खरीदार भी कर सकते हैं आवेदन
बताया जा रहा है कि इस योजना में वैसे फ्लैट खरीदार भी हिस्सा ले सकते हैं, जिन्होंने रिफंड का कुछ पैसा पहले ले लिया है। अब उनको यह पैसे वापस लौटाने होंगे और यूनिटेक की शर्तों के मुताबिक, बकाए पैसे का भुगतान करना होगा। तभी उनको फ्लैट मिल पाएंगे।
विज्ञापन




नोएडा की इन परियोजनाओं में काम होंगे शुरू

इन परियोजनाओं में सेक्टर-117 के यूनिहोम्स फेज-एक, दो और गार्डन फेज-तीन के बाहरी ड्रेनेज और एसटीपी के काम, सेक्टर-96-97-98 के अंबर, विलोज और बरगंडी सहित सेक्टर-113 की परियोजनाओं के सिविल स्ट्रक्चर और फिनिशिंग का काम, ग्रेटर नोएडा वर्व और हैबिटेट कॉर्नर के आंतरिक कार्यों के अलावा दूसरे अन्य कार्य शामिल हैं।





यूनिटेक के प्रोजेक्टों का आंकड़ा
- सेक्टर-96, 97 और 98 में कुल 962 फ्लैट
- सेक्टर-113 यूनिहोम-3 में 1622 फ्लैट
- सेक्टर-117 के यूनिहोम-1, 2, रेजिडेंसी और यूनिवर्ल्ड गार्डन में 3327 फ्लैट

- करीब 500 से 1000 फ्लैटों की बुकिंग नहीं हुई है।

- यूनिटेक के ग्रेटर नोएडा में भी दो प्रोजेक्ट हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें