ग्रेटर नोएडा(संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन टी-20 लीग अंडर-14 के लीग मैच में यूनिक टाइगर्स ने एवेंजर्स नोएडा को पांच विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एवेंजर्स नोएडा की टीम ने आठ विकेट पर 190 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से रोबिन भारद्वाज ने तीन विकेट और अनूप ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनिक टाइगर्स ने पांच विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। रोबिन भारद्वाज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।