फरीदाबाद। केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद कृष्णपाल गुर्जर की कोरोना रिपोर्ट दोबारा भी पॉजिटिव आई है। इसी कारण रविवार को वह सेक्टर-19 में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने नहीं आ सके। भाजपा नेता अनिल प्रताप ने बताया कि पिछले दिनों कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही केंद्रीय मंत्री अपने दिल्ली स्थित आवास पर होम क्वारंटीन हैं। हालांकि उनमें कोई लक्षण नहीं हैं। रविवार को उन्हें फरीदाबाद रक्तदान शिविर में शामिल होना था। इसके लिए वह दिल्ली से फरीदाबाद आ भी गए थे। शनिवार शाम को उनकी दोबारा कोरोना जांच के लिए दोबारा सैंपल लिया गया था। रविवार सुबह सैंपल की रिपोर्ट आई जोकि पॉजिटिव थी। ब्यूरो