बेरोजगारों को मिलेगी प्राथमिकता के आधार पर नौक री
पिनगवां। आईटीआई पास कर चुके छात्रों के लिए सरकार की ओर से 21 दिसंबर को जिले के नगीना स्थित आईटीआई परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में कई बड़ी औद्योगिक कंपनियां भाग ले रही हैं। नगीना आईटीआई के प्रिंसिपल धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिन छात्रों ने विभिन्न ट्रेडों में आईटीआई पास की है, वे अपने 3 फोटो, आधार कार्ड, दसवीं की मार्कशीट और आईटीआई पास की मार्कशीट सहित अन्य दस्तावेज लेकर आएं जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें कंपनी की ओर से प्रतिमाह 7700 से 9400 तक मानदेह दिया जाएगा। बेरोजगार युवा अवश्य भाग लें उन्हें प्राथमिकता के आधार पर नौकरी का मौका दिया जाएगा।