फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा पुलिस का मिशन सहयोग: सर्विलांस से खोज निकाले 151 स्मार्टफोन, वापस मिले तो खिल उठे चेहरे

Fri, 06 Nov 2026 02:32 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

सेंट्रल नोएडा जोन की सर्विलांस सेल और थानों की संयुक्त टीम ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 151 खोए हुए कीमती स्मार्टफोन खोजकर उनके मालिकों को लौटा दिए।
विज्ञापन
मिशन सहयोग से पुलिस ने खोज निकाले 151 स्मार्टफोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल नोएडा जोन की पुलिस ने मिशन सहयोग के तहत लोगों के गुम हुए 151 कीमती स्मार्टफोन खोजकर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। सर्विलांस सेल सेंट्रल नोएडा और विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। बरामद फोन अलग-अलग कंपनियों के हैं। इन्हें सर्विलांस और सीईआईआर पोर्टल की मदद से तलाशा गया।

विज्ञापन


अपने गुम हुए कीमती फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस ने अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत थाने में सूचना दें और सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि फोन को ब्लॉक कर खोजने में मदद मिल सके।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा जोन डॉ प्रवीण रंजन ने बात की सभी थानों में मोबाइल गुम होने की शिकायतें दर्ज थीं। भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, ऑटो-बसों और सुबह-शाम की सैर के दौरान फोन गिर जाते थे या कहीं छूट जाते थे। इन्हीं शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए टीम ने फोन खोज निकाले। 
विज्ञापन


बरामद फोन कई तरह की परिस्थितियों में गुम हुए थे। भीड़भाड़ वाले बाजारों, सब्जी-फल मंडियों और साप्ताहिक बाजारों में खरीदारी के दौरान झुकने, बैठने या धक्का-मुक्की में गिरे मोबाइल फोन, ऑटो, टैक्सी, बस और मेट्रो में सफर के दौरान छूटे फोन, बाइक चलाते समय ढीली जेब से निकलकर गिरे मोबाइल, ई-रिक्शा में ब्रेक लगने पर छूटे फोन, खुले में काम करने वाले कारीगरों के काम खत्म होने के बाद मौके पर भूले फोन, पार्कों में खेलने और व्यायाम के दौरान छूटे मोबाइल, शादी समारोहों में बारात चढ़त के दौरान नाचते समय गिरे या बारात घरों में भूले फोन, शराब के नशे में गिरे या छूटे मोबाइल, बड़े आयोजनों में भीड़ के कारण गिरे फोन, मंदिर-मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारों में छूटे मोबाइल तथा बच्चों के गेम खेलने के दौरान कहीं रखकर भूले गए फोन थे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें