नोएडा (संवाद)। सेक्टर-27 स्थित कैम्ब्रिज स्कूल में द्वितीय अंडर-14 इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 3 से 7 अगस्त तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर की 12 बालक और 9 बालिका टीमें हिस्सा लेंगी। बालकों के मुकाबले स्कूल के सीनियर विंग और बालिकाओं के मैच जूनियर विंग में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता लीग-कम-नॉकआउट प्रारूप में आयोजित होगी। नॉकआउट चरण से पहले प्रत्येक टीम को दो लीग मुकाबले खेलने का मौका मिलेगा। स्पोर्ट्स एग्जीक्यूटिव कुशांक रुस्तगी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली स्तर की फुटबॉल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिल्ली के विभिन्न फुटबॉल क्लबों में चयन के लिए भेजा जाएगा, जिससे उन्हें उच्च स्तर पर खेलने के अवसर मिल सकें।