फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बेकाबू कार चाय की दुकान में घुसी, महिला समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा में तेज रफ्तार बेकाबू कार शुक्रवार सुबह सीएचसी के पास चाय की दुकान में घुस गई। हादसे में दुकानदार और एक महिला घायल हो गई। दोपहर बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। गांव मोरथल निवासी नईम का सीएचसी के निकट चाय की दुकान है, शुक्रवार सुबह अतरौली क्षेत्र से शादी समारोह से लौट रहे कार चालक को झपकी आने पर कार दुकान में जा घुसी, जहां चाय पी रही महिला सोनी पत्नी विष्णु निवासी कोरह कल्याणपुर और दुकानदार नईम नाले में गिर गए। महिला के हाथ-पैर में फैक्चर और नईम के गुम चोट थी जिन्हें दीनदयाल अस्पताल भेज दिया। लोगों ने चालक समेत चार सवारों को पकड़ लिया, दोपहर बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर पुलिस ने छोड़ दिया। थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई करने से इन्कार कर लिखित समझौता दिया था, जिसके बाद कार चालक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें