फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नेरवा में बिजली के अघोषित कटों से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा तहसील क्षेत्र में दो महीने से बिजली के अघोषित कटों से लोग परेशान हैं। हर रोज कट लगना और पीक आवर्स में बिजली का गुल रहना आम हाे गया है। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। सोमवार को सुबह पौने सात बजे बिजली गुल हो गई और करीब 10 बजे के बाद आई। इस दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली के सहारे रोजी-रोटी कमाने वाले लोगों को अधिक दिक्कत हो रही है। पहले तो 66 केवी का एक स्ट्रक्चर टूट जाने के कारण बताया। अब स्ट्रक्चर के ठीक हो जाने के बाद भी विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। बिना किसी पूर्व सूचना के लगातार कट लग रहे हैं। विद्युत मंडल चौपाल के अधिशासी अभियंता गोवर्धन दिलटा ने बताया कि बरसात के दौरान बाढ़ आने से सुन्नी क्षेत्र को बिजली आपूर्ति करने वाली 66 केवी लाइन का स्ट्रक्चर बह गया है। भूमि मालिक अपनी जमीन पर दोबारा स्ट्रक्चर बनाने नहीं दे रहा है। इस कारण सुन्नी क्षेत्र के साथ चौपाल को भी जतोग से ही बिजली आपूर्ति करनी पड़ रही है। इस कारण पीक आवर्स में लोढ़ अधिक हो जाने के कारण सुबह और शाम कट लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें