नोएडा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने यूजी (एनईपी) द्वितीय सेमेस्टर और यूजी ऑनर्स स्वयंम पोर्टल (चतुर्थ सेमेस्टर) जून-2026 परीक्षा की ओएमआर आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उत्तर कुंजी देख सकते हैं। किसी प्रश्न पर आपत्ति होने पर 11 जुलाई तक [ccsuomr2026gmail.com] पर पेपर कोड, प्रश्न संख्या, बुकलेट सीरीज और पुस्तकीय साक्ष्य सहित ई-मेल भेज सकते हैं। विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी होगी। ब्यूरो