फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shrikant Tyagi: आज श्रीकांत के समर्थन में सोसायटी के बाहर प्रदर्शन कर सकता है त्यागी समाज, अलर्ट मोड पर पुलिस

Sat, 13 Aug 2022 01:00 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबरे सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, महिला से अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी के समर्थन में त्यागी समाज के लोग ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी के बाहर प्रदर्शन कर सकते हैं। जिसे देखते हुए पुलिस ने सोसायटी पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
श्रीकांत त्यागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला से अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी के समर्थन में त्यागी समाज के मैदान में उतर आया है। शनिवार को कई जिलों से त्यागी समाज के लोगों की नोएडा के सेक्टर-93बी ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी पहुंचने की आशंका है। जिसे लेकर पुलिस भी चौकन्ना हो गई है। पुलिस ने सोसायटी पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। बताया जा रहा है कि आज मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद से त्यागी समाज के लोग ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी पहुंच सकते हैं। 

विज्ञापन


पेड़ लगाने को लेकर हुआ था विवाद
ओमेक्स सिटी में श्रीकांत त्यागी का पौधा लगाने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान श्रीकांत ने महिला से अभद्रता करते हुए उससे गाली-गलौज तक की थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। उसे दो दिन बाद मेरठ के परतापुर से गिरफ्तार किया गया था।

श्रीकांत के साथियों ने भी सोसायटी में मचाया था उपद्रव
ओमेक्स सिटी में श्रीकांत के कुछ साथियों ने भी उपद्रव मचाया था, जिनमें से छह लोगों को पकड़कर सोसाइटी वालों ने पुलिस के हवाले कर दिया था। उन लोगों के मामले में भी सुनवाई 16 अगस्त को होगी।
विज्ञापन


श्रीकांत पर गैंगस्टर एक्ट भी लगा
जनपद दीवानी व फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता सुशील भाटी ने बताया कि श्रीकांत, सिंभावली निवासी राहुल, बागपत निवासी नकुल त्यागी व फिरोजाबाद निवासी संजय की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अपर सिविल जज नुपूर श्रीवास्तव ने जांच अधिकारी को तलब किया है। श्रीकांत मामले में थाना फेज-2 पुलिस ने अभी तक केस डायरी पेश नहीं की है। इधर, नोएडा पुलिस ने श्रीकांत पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। ऐसे में कम से कम एक माह तक श्रीकांत को राहत मिलने की उम्मीद कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें