मकनपुर खादर गांव के नजदीक यमुना में डूबे दोनों दोस्तों का शव घटनास्थल से करीब 30 मीटर दूरी पर मिला है। हादसे के 24 घंटे बाद सोमवार को ग्रामीणों ने शन निकालकर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ (स्टेट डिजारस्ट रेस्पॉन्स फोर्स) को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मकनपुर खादर निवासी धीरज (21) और संजीत (17) दोस्त थे। बाढ़ का पानी संजीत के खेत तक होकर जा रहा है।
रविवार सुबह संजीत अपने खेत पर धीरज के साथ नहाने गया था। संजीत डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए कूदा धीरज भी डूब गया। सूचना के बाद एसडीआरएफ, गोताखोर और स्थानीय पुलिस दोनों की तलाश में जुटी रही लेकिन देर रात तक पुलिस को सफलता नहीं लगी। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने यमुना नदी में दोनों की तलाश करनी शुरू कर दी। लगभग 25 फीट गहरे गड्ढे में दोनों के शव नीचे फंसे हुए मिले। जिनको ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।