फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बरात गए दो युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के नगला देवहंस में शनिवार की रात बरात चढ़ते समय किसी वाहन ने दो बरातियों को टक्कर मार दी। एक बराती की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को नगला पंजाबी हौद थाना डौकी निवासी भूरा की बरात डौकी के गांव नगला देवहंस निवासी गोपाल के यहां आई थी। रात में बरात की घुड़चढ़ी हो रही थी। बरात में विजय सिंह निवासी रामपुर हौद व सोमवीर निवासी कुई कुमरगढ़ निवासी बरौली थाना डौकी भी शामिल थे। बरात चढ़ाई के दौरान किसी वाहन ने दोनों में टक्कर मार दी। हादसे में घायल विजय और सोमवीर को लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को आगरा भेज दिया गया। रविवार सुबह इलाज के दौरान विजय सिंह (28) की मौत हो गई। सोमवीर की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक मेहनत मजदूरी करता था। मृतक के दो बेटे हर्ष (5) और नकुल (2) हैं। हादसे से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें