फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल, दोनों का उपचार जारी, ई-रिक्शा और मोटर साइकिल की हुई थी टक्कर

Fri, 13 Nov 2026 05:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर में जीटी रोड पर हजरतपुर गांव कट के पास शुक्रवार दोपहर को विपरीत दिशा की ओर से आ रही ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर में जीटी रोड पर हजरतपुर गांव कट के पास शुक्रवार दोपहर को विपरीत दिशा की ओर से आ रही ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिनका जिला राजकीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

 

अगवाल गांव निवासी जावेद ने बताया कि उनका भाई आमिर और उसका दोस्त वारिस स्टील फैब्रीकेशन का काम करते हैं। शुक्रवार सुबह वह काम के चलते खुर्जा नगर गए थे। जहां से दोपहर 12 बजे वापस गांव लौट रहे थे। जब वह दोनों हजरतपुर गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे।  तभी यू-टर्न पर अचानक ई-रिक्शा विपरीत दिशा की ओर आ गई। इसमें उनकी बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची ने दोनों को पहले जटिया अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भाई जावेद ने बताया कि 25 नवंबर को आमिर का निकाह तय हुआ है, जिसकी तैयारी चल रही थीं। अब उसके स्वस्थ होने की दुआ की जा रही है। खुर्जा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है। दोनों युवकों का जिला अस्पताल अस्पताल में उपचार चल रहा है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें