नूंह (संवाद) । दिल्ली-अलवर रोड पर मुराद अस्पताल के सामने 13 सितंबर शाम करीब 7:30 बजे तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से मुबीना और असमीना घायल हो गईं चालक फरार है। नवाबगढ़ माजरा निवासी अय्यूम खान के मुताबिक दोनों इलाज के बाद सोहना जाने को सवारी का इंतजार कर रही थीं। फ्रैक्चर व गंभीर चोटों से घायल मुबीना का अलवर के निजी अस्पताल में इलाज जारी है। जांच अधिकारी नरसिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।