ग्रेटर नोएडा। परी चौक पर शनिवार को नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए। भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के साथ उन्हें यातायात सुरक्षा की जानकारी दी। डीसीपी ट्रैफिक प्रवीण रंजन ने हेलमेट वितरित करने वाले लोगों से कहा यह हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि सुरक्षा और जीवन की रक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसका इस्तेमाल जरूर करें। एसीपी ट्रैफिक राकेश प्रताप, टीआई अमर सिंह, उप निरीक्षक सन्नी कुमार, रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा से शुभम सिंघल, कपिल गुप्ता, मुकुल गोयल मौजूद रहे। ब्यूरो