फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोतस्करी में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। सीएस स्टाफ उप-निरीक्षक कंवरपाल के नेतृत्व में गठित टीम ने सूचना के आधार पर तिजारा मोड़ पर दबिश देकर गोतस्करी के दो वांछित आरोपी पकड़े हैं। आरोपियों की पहचान आरिफ निवासी भुंडवास जिला नूंह व फखरुद्दीन निवासी गुलाबद जिला पलवल के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ फरीदाबाद, गुरुग्राम व नूंह में एक दर्जन गोतस्करी के मामले दर्ज हैं। सीएस स्टाफ के उप निरीक्षक कंवरपाल ने बताया कि आरोपी आरिफ साल 2013 से गोकशी का धंधा करता है। 2015 में एक मामले में 4 महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर है। उसके खिलाफ पुलिस थाना सदर बल्लभगढ़, सोहना, भौंडसी व नूंह के अलग-अलग थानों में पुलिस पर जान से मारने की नियत से हमला करने, गोकशी व गोतस्करी के 12 मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें