फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनसीआर में वाहन चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झाड़ियों में छिपाकर रखी थीं सात बाइक और ई-स्कूटी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों एकांत उर्फ मोनू (20) निवासी मयूर विहार फेज-3, दिल्ली और टीटू (22) निवासी न्यू कोंडली, दिल्ली से चोरी की सात बाइक, एक इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की गई है।बरामद वाहनों में कुछ दिल्ली और गाजियाबाद से चोरी किए गए हैं, जबकि अन्य वाहनों के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि शनिवार को सेक्टर-57 चौकी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान रेडिसन होटल कट के पास दो बदमाशों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान टीटू के पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि दोनों ने दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों से दोपहिया वाहन चोरी किए हैं। वे बाइक को बेचने से पहले सेक्टर-58 स्थित ए-4 ब्लॉक के सामने ग्रीन बेल्ट की झाड़ियों में छिपाकर रखते थे। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें