नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने जलापूर्ति सुधारने के लिए मोरना व गिझोड़ गांव में दो भूमिगत जलाशय (यूजीआर) बनाने का निर्णय लिया है। इनकी क्षमता 2-2 हजार किलोलीटर होगी। मोरना के यूजीआर से गांव के साथ ही सेक्टर-35 में पानी की आपूर्ति होगी। इसकी निर्माण लागत 1.68 करोड़ रुपये अनुमानित है। गिझोड़ में यूजीआर के साथ दो नलकूप भी बनेंगे। इससे यहां पर गिझोड़ गांव, सेक्टर-52, 53,61 की जलापूर्ति सुधरने का दावा है। परियोजना की अनुमानित लागत 3.1 करोड़ रुपये है। नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग ने बुधवार को दोनों टेंडर जारी कर एजेंसियों से 7 जुलाई तक आवेदन मांगे हैं। जीएम आरपी सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर एजेंसी का चयन किया जाएगा। इसके बाद यह काम शुरू होंगे। ब्यूरो