मोबाइल छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने राहगीरों ने मोबाइल छीनने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक मोबाइल, चाकू और 1200 रुपये नकद मिले हैं। आरोपियों के खिलाफ तीन केस पहले से दर्ज हैं। दोनों साथ में मिलकर बाजार और मेट्रों स्टेशनों के पास रेकी कर मोबाइल छीनते थे। एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बिहार निवासी अंकित और दिल्ली के गाजीपुर निवासी हर्ष के रूप में हुई है। दोनों की मुलाकात एक कंपनी में नौकरी करने के दौरान हुई थी। ब्यूरो