फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ठप होने की कगार पर दो हजार थोक कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

गेझा रोड और भंगेल बाजार के व्यापारियों ने प्रशासन और प्राधिकरण पर लगाया अनदेखी का
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्रशासन और प्राधिकरण की अनदेखी के कारण गेझा रोड और भंगेल बाजार के करीब दो हजार थोक और खुदरा कारोबार ठप होने की कगार पर है। एलिवेटेड रोड के निर्माण से कई रास्ते बंद हो गए। जो खुले हैं, उन पर अतिक्रमण की वजह से पैदल या बाइक से चलना मुश्किल। गेझा रोड मार्केट में आयोजित अमर उजाला मार्केट संवाद में व्यापारियों ने ये आरोप लगाए।
व्यापारियों का कहना है कि पार्किंग व शौचालय जैसी जरूरी सुविधाएं भी ठीक से नहीं मिल रहीं। अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।


बाजार तक पहुंचने वाले रास्ते बंद हो गए हैं। - मनोज गोयल, अध्यक्ष, भंगेल व्यापार मंडल
बाजार में नालियां जाम हैं। इससे गंदगी है। अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। -बृजेश त्यागी, व्यापारी
पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में ग्राहक वापस चले जाते हैं। -सचिन सिंह, व्यापारी
भंगेल मुख्य बाजार और गेझा रोड पर अतिक्रमण से परेशानी होती है। -सुशील कुमार, व्यापारी
मार्केट में शौचालय की सुविधा न होने से महिला ग्राहकों को परेशानी होती है। -हेमंत, व्यापारी
गेझा रोड व भंगेल बाजार के व्यापारियों को जाम और गंदगी से निजात मिले। - सौरभ जिंदल, व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें