कांवड़ मार्ग की सुरक्षा की जिम्मेदारी दो हजार पुलिसकर्मियों पर होगी। सेक्टर-14ए से लेकर कालिंदी कुंज तक करीब तीन किमी लंबा मुख्य कांवड मार्ग है। इस पर कांवड़ियों के विश्राम से लेकर सुरक्षा मामलों की तैयारी पूरी हो चुकी है। ट्रैफिक विभाग के टीआई समेत 37 टीएसआई समेत अन्य जवानों को भी तैनात किया जाएगा।
इसके अलावा छिजारसी, सेक्टर-62 और लाल कुआं होकर भी कांवड़िए अपने गंतव्य की तरफ जाते हैं, यहां भी पुलिस व ट्रैफिक के हिसाब से प्वाइंट और विश्राम शिविर बनाए जाएंगे। डीसीपी ट्रैफिक प्रीति यादव ने बताया कि कांवड़ियों के आने वाले मार्ग पर सोमवार को डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। परेशानी होने पर यातायात पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9971009001, व्हाट्सएपप नंबर 7065100100 पर संपर्क किया जा सकता है। डीसीपी नोएडा जोन हरीश चंदर ने बताया कि जिले से गुजरने वाले कांवड़ियों के सभी मार्ग पर तैयारी कर ली गई है।