फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सिलिंडर के साथ दो चोरों को रंगेहाथ दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बिसरख में गैस सिलिंडर चोरी कर भाग रहे युवकों को मकान मालिक ने रंगेहाथ पकड़ लिया। ओम गार्डन चिपियाना बुजुर्ग निवासी मुकेश शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित ने बताया कि बुधवार को जब वह घर पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति उनके घर से सिलिंडर लेकर बाहर निकल रहा था। शक होने पर उन्होंने उससे पूछताछ की तो वह सिलिंडर छोड़कर भागने लगा। मुकेश शर्मा ने पड़ोसियों की मदद से उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम शहनबाज निवासी गाजियाबाद बताया। उसने बताया किया कि दूसरा सिलिंडर उसके साथी दिनेश निवासी चिपियाना बुजुर्ग के पास है जो आगे दीवार के पास खड़ा है। मौके पर पहुंचे तो दिनेश दो सिलिंडरों के साथ भागने की कोशिश कर रहा था। लोगों ने पीछा कर उसे भी दबोच लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें