फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना गोदाम से सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। शहर में चार जनवरी की रात किराना के गोदाम में लाखों के सामान पर हाथ साफ करने वाले दो चोरों को नूंह सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सलीम पुत्र जाकिर निवासी गुरनावट व वसीम पुत्र मुजाद निवासी बड़कली जलालपुर के रूप में हुई। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शनिवार को नूंह कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर भेजा है। शनिवार को नूंह सिटी थाना प्रभारी भगवत प्रसाद ने प्रेसवार्ता कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से वारदात के दौरान इस्तेमाल लाल रंग कार को बरामद कर लिया है जबकि चोरी किए सामान को बरामद करने में पुलिस जुटी हुई है। थाना प्रभारी भगवत प्रसाद ने बताया कि आरोपियों ने चार जनवरी की रात 3 बजे नूंह सब्जीमंडी के पास किराना के गोदाम से चीनी, चावल, दाल व तेल के टीन सहित लगभग 2 लाख रुपये का सामान चोरी किया था। आरोपी लाल रंग की कार में सामान लेकर गए थे। चोरी की यह वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने वारदात में शामिल कार की पहचान करते हुए चोरों का पता लगाया और दोनों को शुक्रवार शाम पल्ला रोड से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें