दादरी (संवाद)। नंगला चमरू गांव स्थित कंपनी की स्टाफ बस की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार दो छात्रों के मामले में चार दिन बाद बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव के रहने वाले केशपाल ने बताया कि उनका बेटा मोहित 30 मई को अपने साथी अभिषेक के साथ बाइक से कोचिंग के लिए दादरी जा रहा था। इसी बीच कंपनी की स्टाफ बस से उनकी टक्कर हो गई और दोनों छात्र घायल हो गए। जारचा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बस चालक सूरज राणा उर्फ बॉबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।