फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बेटाें सहित खाया जहर, पिता व एक बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। कोतवाली बादलपुर क्षेत्र के गांव अच्छेजा में शराब के लिए पैसे न मिलने से परेशान होकर पिता ने दो बेटाें सहित जहर खा लिया। घटना में पिता व एक बड़े बेटे की मौत हो गई। जबकि छोटे बेटे की हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार, विवेक शर्मा दिल्ली में ऑटो चलाता था। लॉकडाउन में वह गांव आ गया था। यहां उसे शराब पीने की लत लग गई थी। पत्नी गीता निजी कंपनी में नौकरी कर परिवार का पालन पोषण कर रही है। विवेक रोजाना शराब पीने के लिए पैसे मांगता था। पैसे देने से मना करने पर वह परेशान रहता था। बुधवार को पत्नी बिजली का बिल जमा करने चली गई। दोपहर बाद विवेक ने मानसिक रूप से कमजोर बड़े बेटे आकाश और छोटे बेटे विक्की सहित जहर खा लिया। कुछ देर बाद परिवार के लोग ने विवेक को आवाज दी। जब वह नहीं उठा तो लोग अंदर गए। तीनों बेहोश पड़े थे। परिजनों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। तीनों को बादलपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां विवेक और आकाश की मौत हो गई। विक्की की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि विवेक शराब पीने का आदी था। उसने घरेलू परेशानी के कारण जहर खाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें