नोएडा। कोतवाली सेक्टर 126 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दो बहनों ने ससुरालियों पर हमला करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। ग्रेटर नोएडा की रहने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी छोटी बहन की शादी नवंबर 2024 में सेक्टर 126 थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति से हुई थी। छोटी बहन के बीमार ससुर की दिल्ली संगम विहार के बत्रा अस्पताल में उपचार के दाैरान 21 नवंबर को मौत हो गई। जानकारी होने पर महिला और उसका भाई भी गांव आए हुए थे। 26 नवंबर को महिला अपनी बहन के साथ शौच करने जा रही थी। आरोप है कि ससुरालियों ने एकाएक हमला कर दिया। दोनों बहनों के साथ-साथ महिला की बेटी को भी चोट पहुंचाई। थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है ।