नोएडा। सेक्टर-128 में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो लोग घायल हो गए। मामले में कोतवाली सेक्टर-126 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। रोहिणी निवासी संदीप गुप्ता ने बताया कि 11 मार्च को वह अपने भाई सुधीर के साथ स्कूटी से नोएडा से दिल्ली जा रहे थे तभी सेक्टर-128 फुट ओवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में संदीप और सुधीर घायल हो गए, जिन्हें नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है।