सेक्टर-93 की घटना, पुलिस ट्रक और उसके चालक का पता लगा रही
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-93 में सुबह सैर कर रहे दो लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सेक्टर-93 स्थित एक्सप्रेस व्यू अपार्टमेंट निवासी विपिन कुमार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 28 मार्च की सुबह करीब सात बजे अपने साथी कप्तान लाकरा के साथ टहल रहे थे। सेक्टर-93 स्थित ट्रैफिक सिग्नल के पास एक ट्रक चालक ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि ट्रक और उसके चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है।